Close

    हिंदी दिवस पर हिंदी जन सूचना सेवा आरंभ करने की घोषणा

    Publish Date: September 15, 2026

    भारत का सर्वोच्च न्यायालय

    प्रेस विज्ञप्ति

    हिंदी दिवस पर हिंदी जन सूचना सेवा आरंभ करने की घोषणा

    महत्वपूर्ण निर्णयों के सरल हिंदी सार तथा दैनिक ऑडियो और वीडियो बुलेटिन उपलब्ध होंगे

                                                    नई दिल्ली, 14 सितंबर 2026

    हिंदी दिवस के अवसर पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने हिंदी में एक नई जन सूचना सेवा आरंभ करने की घोषणा की है। इस सेवा के अंतर्गत चयनित महत्वपूर्ण निर्णयों और आदेशों का सरल हिंदी सार तथा प्रतिदिन लगभग 15 से 30 मिनट का हिंदी ऑडियो और वीडियो बुलेटिन उपलब्ध कराया जाएगा। संबंधित आधिकारिक निर्णय का लिंक भी साथ रहेगा। आवश्यक व्यवस्था पूरी करके यह सेवा घोषणा जल्दी ही शुरू की जाएगी।

    यह पहल आम नागरिको,वादकारियों और विशेष रूप दिव्यांग जनो की सुविधा के लिए शुरू की जा रही है, ताकि वे न्यायालय के महत्वपूर्ण निर्णय, उनका प्रभाव और आगे की प्रक्रिया अपनी परिचित भाषा में आसानी से समझ सकें। इसका उद्देश्य न्याय तक पहुँच की भावना को अधिक सुलभ बनाना और भारतीय भाषाओं के सम्मान को न्यायिक जन सूचना से जोड़ना है। सरल भाषा तथा ऑडियो और वीडियो माध्यम उन लोगों के लिए भी उपयोगी होंगे जिन्हें लंबे कानूनी दस्तावेज पढ़ने या समझने में कठिनाई होती है।

    यह सेवा पहले हिंदी में शुरू होगी और शीघ्र ही चरणबद्ध रूप से अन्य भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे देश के अलग-अलग भाषाई क्षेत्रों के नागरिक सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण निर्णयों की संक्षिप्त और सहज जानकारी अपनी भाषा में प्राप्त कर सकेंगे।

    PDF फ़ाइल डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

    Vani

    Ask

     SuSahayak  v1.0
    AI Assistant Powered by VANI
    home