बंद करे

    न्यायमूर्ति श्री शरद अरविंद बोबडे

    sharadarvindbobde

    श्री अरविंद श्रीनिवास बोबड़े के पुत्र का जन्म 24.04.1956 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ। नागपुर विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। 1978 में बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र के रोल में नामांकित हुये। 21 वर्षों से अधिक समय तक बॉम्बे उच्च न्यायालय की नागपुर बेंच में प्रिंसिपल सीट के समक्ष और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष वकालत की। 1998 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किये गये।

    • 29 मार्च, 2000 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में बॉम्बे उच्च न्यायालय की खंडपीठ में पदोन्नत हुये।
    • 16 अक्टूबर, 2012 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
    • 12 अप्रैल, 2013 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुये।
    • 18 नवंबर, 2019 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
    • 23 अप्रैल, 2021 को सेवानिवृत्त हुये।