बंद करे

    न्यायमूर्ति वी.एन. खरे

    vnkhare

    खरे, विशेश्वर नाथ, बी.ए., एल.एल.बी., 2 मई, 1939 को जन्मे। 28 नवंबर, 1961 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में नामांकित अधिवक्ता हुये, इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सिविल, रिट और राजस्व पक्षों पर वकालत की। इलाहाबाद खंडपीठ में राज्य सरकार के मुख्य स्थायी अधिवक्ता रहे थे। 25 जून, 1983 से इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुये। 2-2-96 को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुये। 21-3-97 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किये गये। 19.12.2002 (पूर्वाहन) को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किये गये। 2-5-2004 को सेवानिवृत्त हुये।