बंद करे

    न्यायमूर्ति एल.एम. शर्मा

    lmsharma

    श्री शर्मा, ललित मोहन, जन्म तिथि: 12 फरवरी, 1928, जन्म स्थान: गया (बिहार)। 1946 में बी.ए.ऑनर्स में उत्तीर्ण (पटना विश्वविद्यालय) 1948 में बी.एल. (पटना विश्वविद्यालय) उत्तीर्ण की। 1949 में पटना हाई कोर्ट में आर्टिकल्ड क्लर्क के रूप में नामांकित हुये। 6 फरवरी, 1950 – पटना हाई कोर्ट, में एक अधिवक्ता के रूप में वकालत शुरू की। 6 मार्च, 1957- सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में नामांकित। बाद में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुये। 12 अप्रैल, 1973 को पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यभार (शपथ) लिया। 5 अक्टूबर, 1987 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यभार (शपथ) लिया। 18 नवंबर, 1992 को भारत के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुये। फरवरी 11, 1993 को सेवानिवृत्त हुये।