न्यायमूर्ति आर.एस. पाठक

श्री पाठक, रघुनंदन स्वरूप, एम.ए., एल.एल.बी., जन्म 25 नवंबर, 1924। सेंट जोसेफ हाई स्कूल, इलाहाबाद; इविंग क्रिश्चियन कॉलेज, इलाहाबाद; इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की। 8 नवंबर, 1948 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक अधिवक्ता के रूप में नामांकित। संवैधानिक कानून, आयकर, बिक्री कर और अन्य कराधान कानूनों; सिविल कानून, कंपनी कानून और औद्योगिक विवाद मामलों में इलाहाबाद में वकालत की। 1 अक्टूबर, 1962 को दो साल की अवधि के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए। 23 जुलाई, 1963 को उस उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए गए। 18 मार्च, 1972 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये। 20 फरवरी, 1978 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुये, 21 दिसंबर, 1986 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति पर, 18.06.1989 को भारत के मुख्य न्यायाधीश का पद त्याग दिया।