न्यायमूर्ति वाई.वी. चंद्रचूड़

श्री यशवन्त विष्णु चन्द्रचूड़; 12 जुलाई, 1920 को पूना में जन्म; प्रारंभिक शिक्षा: नूतन मराठी विद्यालय, पूना; 1940 में एलफिंस्टन कॉलेज, बॉम्बे से इतिहास और अर्थशास्त्र के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की; उन्होंने 1942 में बॉम्बे विश्वविद्यालय (लॉ कॉलेज, पूना) की एलएलबी परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की; बॉम्बे विश्वविद्यालय की निम्नलिखित छात्रवृत्तियाँ और पुरस्कार जीते; (i) सर नाथूभाई मंगलदास कानूनी छात्रवृत्ति; (ii) जज स्पेंसर पुरस्कार; (iii) गुसी के. कांगा छात्रवृत्ति; 1943 में उच्च न्यायालय बॉम्बे में एक अधिवक्ता के रूप में नामांकित; 1949 से 1952 तक सरकारी लॉ कॉलेज, बॉम्बे में कानून के अंशकालिक प्रोफेसर; 1952 में सहायक सरकारी वकील, उच्च न्यायालय बॉम्बे, और 1958 में सरकारी अधिवक्ता के रूप में नियुक्त; 19 मार्च, 1961 को उच्च न्यायालय बॉम्बे में न्यायाधीश नियुक्त किये गये। निम्न रूप में कार्य किया : (i) बॉम्बे नगर निगम अधिकारियों के वेतनमान तय करने के लिए एक सदस्यीय वेतन आयोग रूप में; (ii) बॉम्बे इलेक्ट्रिकल सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग और बेस्ट कर्मचारी संघ के बीच विवाद में मध्यस्थ और (iii) श्री दीन दयाल उपाध्याय की मृत्यु की परिस्थितियों की जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग रूप में। 28 अगस्त, 1972 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुये। 22.02.1978 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुये। 11.07.1985 को सेवानिवृत्त हुये।