न्यायमूर्ति श्री के.एन. वांचू

श्री कैलास नाथ वांचू, बी.ए. (इलाहाबाद)। आई.सी.एस., न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, 11 अगस्त 1958 से; जन्म: फरवरी 25,1903; शिक्षा: पंडित पिरथी नाथ हाई स्कूल, कानपुर, मुइर सेंट्रल कॉलेज, इलाहाबाद और वाधान कॉलेज, ऑक्सफोर्ड। 1924 में भारतीय सिविल सेवा में उत्तीर्ण; 1 दिसंबर 1926 को सेवा में शामिल हुये; उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट और जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्य किया; न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, फरवरी 1947-जनवरी 1951; मुख्य न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय, 1951-58; अध्यक्ष, उ.प्र. न्यायिक सुधार समिति, 1950-51; फरवरी 1953 में नए आंध्र राज्य के वित्तीय और अन्य निहितार्थों पर भारत सरकार को रिपोर्ट दी गई। एकमात्र सदस्य, इंदौर फायरिंग जांच आयोग, 1954; अध्यक्ष, धौलपुर उत्तराधिकार मामला आयोग, 1955; सदस्य, विधि आयोग, भारत 1955। 12.04.1967 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुये। 24.02.1968 को सेवानिवृत्त हुये।