- न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा का जन्म 02 जून 1965 को हुआ था।
- न्यायमूर्ति ने 1988 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
- न्यायमूर्ति को 12 दिसंबर 1988 को एक अधिवक्ता के रूप में नामांकित किया गया था।
- न्यायमूर्ति सिविल, राजस्व, आपराधिक और संवैधानिक मामलों में लगभग 23 वर्षों तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकालत की।
- न्यायमूर्ति को 21 नवंबर, 2011 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 06 अगस्त, 2013 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
- न्यायमूर्ति को 06 फरवरी, 2023 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।
- न्यायमूर्ति का 01 जून, 2030 को सेवानिवृत्त होना नियत है।