न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन

25.04.1963 को जन्म हुआ। केरल लॉ अकादमी लॉ कॉलेज, तिरुवनंतपुरम से कानून की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 1991 में वकालत शुरू की। 2007 से 2011 तक केरल सरकार के विशेष सरकारी वकील (कर) के रूप में कार्य किया। 08.11.2011 को केरल उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। 24.06.2013 से केरल उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए और 29.03.2023 को इस पद की शपथ ली।
भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए और 16.01.2025 को शपथ ली।