न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची

3 अक्टूबर, 1966 को कोलकाता में जन्मे। कलकत्ता विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. किया। 1991 में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए। कलकत्ता उच्च न्यायालय, अन्य उच्च न्यायालयों और भारत के सर्वोच्च न्यायालय में आपराधिक और संवैधानिक कानून में विशेषज्ञता के साथ वकालत की।
2011 में कलकत्ता उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए। 04 जनवरी, 2021 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित हुए और 08 नवंबर, 2021 को कलकत्ता उच्च न्यायालय में वापस आ गए।
17 मार्च, 2025 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए। 02 अक्टूबर, 2031 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।