बंद करे

    भारत के मुख्य न्यायाधीश ने वार्षिक खेल आयोजनों -2025 का उद्घाटन किया

    प्रकाशित तिथि: May 21, 2025
    1

    भारत का सर्वोच्च न्यायालय

    दिनांक: 20.05.2025

    प्रेस विज्ञप्ति

    भारत के मुख्य न्यायाधीश ने वार्षिक खेल आयोजनों -2025 का उद्घाटन किया

    1

                   भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी आर गवई ने आज सर्वोच्च न्यायालय में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों की उपस्थिति में वार्षिक खेल आयोजन- 2025 का उद्घाटन किया।.

                  इस अवसर पर बोलते हुए, भारत के मुख्य न्यायाधीश ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और कर्मचारियों द्वारा विभिन्न खेल आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लेने की सराहना की। मुख्य न्यायाधीश गावई ने प्रतिभागियों से ईमानदारी, खेल भावना और उत्साह के साथ खेल आयोजनों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से निश्चित रूप से विभिन्न विभागों और पदों के बीच संबंध मजबूत होंगे।WhatsApp Image 2025-05-21 at 10.26.45 AM               मुख्य न्यायाधीश ने आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की कुशल योजना बनाने के प्रयासों की सराहना की। श्री गवई ने संबद्ध स्वयंसेवकों, समन्वयकों और सहायक कर्मचारियों के योगदान की भी प्रशंसा की। उन्होंने खेल आयोजन का आधिकारिक उद्घाटन करने से पहले प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ भी दिलाई।image4               वार्षिक खेल आयोजन- 2025 के आयोजन समिति को निम्नलिखित खेल आयोजनों के लिए सर्वोच्च न्यायालय के 1752 कर्मचारियों से 3636 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं।

    1. एथलेटिक्स (100 मीटर दौड़)

    2. एथलेटिक्स (रिले रेस 100×4)

    3. बैडमिंटन (डबल्स)

    4. बैडमिंटन (सिंगल)

    5. कैरम

    6. शतरंज

    7.क्रिकेट

    8. फ़ुटबॉल

    9. खो-खो

    10. मिनी मैराथन (3-5 किमी)

    11. टेबल टेनिस (डबल्स)

    12.टेबल टेनिस (सिंगल)

    13. वॉलीबॉल (स्मैश)

                   भारत के सर्वोच्च न्यायालय के महासचिव, महासचिव (ओएसडी), रजिस्ट्रार, रजिस्ट्री के अधिकारी और भाग लेने वाले कर्मचारी उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे।

    image5

    पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

    *****

     

     

     

     

    HS/NKK