डॉ न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़

- 13 मई 2016 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किये गये।
- 31 अक्टूबर 2013 से सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्ति तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे।
- 29 मार्च 2000 से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति तक बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधी। महाराष्ट्र न्यायिक अकादमी के निदेशक।
- 1998 से न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति तक भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल।
- जून 1998 में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया।
- भारत के सर्वोच्च न्यायालय और बॉम्बे उच्च न्यायालय में वकालत की।
- मुंबई विश्वविद्यालय में तुलनात्मक संवैधानिक कानून के विजिटिंग प्रोफेसर। अमेरिका के ओक्लाहोमा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ में विजिटिंग प्रोफेसर।
- ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड लॉ स्कूल, येल लॉ स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ विटवाटरस्रैंड (दक्षिण अफ्रीका) में व्याख्यान दिए। संयुक्त राष्ट्र के विभिन निकायों जैसे कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायोग, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम, विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक द्वारा आयोजित सम्मेलनों में वक्ता।
- हार्वर्ड लॉ स्कूल, यूएसए से एलएलएम की डिग्री और न्यायिक विज्ञान में डॉक्टरेट (एसजेडी) की उपाधि प्राप्त की।
- सेंट स्टीफंस कॉलेज, नई दिल्ली से अर्थ शास्त्र में ऑनर्स के साथ बीए। कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी।