न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर

न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर का जन्म 30 जुलाई 1957 को पुणे, भारत में हुआ था।
- उन्होंने मुंबई के मुलुंड कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बी.कॉम और मुंबई के के.सी. लॉ कॉलेज, से एल.एल.बी. किया।
- उन्हें 10 फरवरी, 1982 को अधिवक्ता के रूप में नामांकित किया गया था।
- उन्हें 29 मार्च, 2000 को बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और 8 अप्रैल, 2002 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में पुष्टि की गई।
- उन्हें 4 अप्रैल, 2013 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद, उन्हें 24 नवंबर, 2013 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
- भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुये और 13 मई, 2016 को कार्यभार ग्रहण किया।