बंद करे

    न्यायमूर्ति सी के प्रसाद

    149_ckprasad

    न्यायमूर्ति चंद्रमौली कुमार प्रसाद। 15.07.1949 को बिहार राज्य के पटना में जन्म हुआ। स्कूली शिक्षा पटना हाई स्कूल में हुई, जहाँ से उन्होंने माध्यमिक विद्यालय की परीक्षा उत्तीर्ण की। मगध विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक किया। पटना विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक किया। 27 नवंबर 1973 को एक अधिवक्ता के रूप में नामांकित। पटना उच्च न्यायालय में सिविल, संवैधानिक, आपराधिक और सेवा मामलों में अभ्यास किया। 17 जुलाई, 1989 को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया। 14.12.1993 को बिहार राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया, वह अपनी पदोन्नति तक इस पद पर रहे। कॉमनवेल्थ के इंग्लिश स्पीकिंग यूनियन के उपाध्यक्ष के कार्यालय सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। पटना गोल्फ क्लब के अध्यक्ष रहे। 08 नवंबर, 1994 को पटना उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। 21 नवंबर, 1994 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया। 10 सितंबर, 2001 को वापस पटना उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया। 03 मार्च 2008 से 12 मई 2008 तक और 17 दिसम्बर 2008 से 15 मार्च 2009 तक पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किये गये। 20 मार्च, 2009 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। 08 फरवरी, 2010 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुये। 14.07.2014 को सेवानिवृत्त हुये(पूर्वाह्न)।

    Vani

    Ask

     SuSahayak  v1.0
    AI Assistant Powered by VANI
    home