न्यायमूर्ति डी एम धर्माधिकारी

माननीय न्यायमूर्ति श्री डी.एम. धर्माधिकारी का जन्म 14/08/1940 को नागपुर में हुआ था और शिक्षा बैतूल, नागपुर और इंदौर में हुई। वे एम.ए. (अंग्रेज़ी) हैं और प्रथम श्रेणी में विधि में स्नातक हैं। 1966-67 में अपने पिता अधिवक्ता श्री एम.टी. धर्माधिकारी के साथ बैतूल में वकालत शुरू की। 1967-68 में जबलपुर स्थानांतरित हो गए और वरिष्ठ अधिवक्ता एवं महाधिवक्ता श्री यसवंत धर्माधिकारी के मार्गदर्शन में उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की और एक अग्रणी वकील के रूप में अपनी स्वतंत्र स्थिति स्थापित की। 24/03/1989 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुये। 27/07/1990 को उस उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुये। 25/01/2000 को गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति के रूप में नियुक्त किए गए। 05/03/2002 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए। 14/08/2005 को सेवानिवृत्त हुये (पूर्वाह्न)।