बंद करे

    न्यायमूर्ति फैज़ानुद्दीन

    83_fuddin

    श्री न्यायमूर्ति फैजानुद्दीन का जन्म 5 फरवरी, 1932 को मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हुआ। 1948 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की; 1952 में हमीदिया कॉलेज, भोपाल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1955 में उसी कॉलेज से कानून की उपाधि प्राप्त की। 1955 में कानून में प्रशिक्षु के रूप में भोपाल बार में शामिल हुये और फरवरी, 1956 में न्यायिक आयुक्त न्यायालय, भोपाल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुये। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में एक अधिवक्ता के रूप में 3 जनवरी, 1961 नामांकित हुये और जल्द ही भोपाल बार के शीर्ष अधिवक्ताों में गिने जाने लगा। सर्वसम्मति से बार एसोसिएशन के सचिव चुने गए। सिविल, आपराधिक और राजस्व पक्ष (मूल और अपीलीय दोनों) के साथ-साथ संवैधानिक मामलों में भी वकालत किया। म.प्र. वक्फ बोर्ड के करीब दो दशक तक स्थायी अधिवक्ता थे। सैफिया लॉ कॉलेज, भोपाल में छह शैक्षणिक सत्रों तक कानून में अंशकालिक व्याख्याता रहे। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में 27 नवम्बर, 1978 को नियुक्त हुये। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में 27 मई, 1982 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया। 14 दिसंबर, 1993 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुये। 4.2.1997 को सेवानिवृत्त हुये। वर्तमान पता: ई-5/102, अरेरा कॉलोनी, भोपाल – 462 016 (म.प्र.) टेलीफोन नंबर (घर) 2424399 और 2462385।