बंद करे

    न्यायमूर्ति बी.पी. जीवन रेड्डी

    77_bpjreddy

    न्यायमूर्ति बी.पी. जीवन रेड्डी, जन्म तिथि: 14 मार्च, 1932। उस्मानिया विश्वविद्यालय के आर्ट्स कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। लॉ कॉलेज, उस्मानिया विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 1954 में वकालत शुरू की। वर्ष 1956 में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में स्वतंत्र वकालत शुरू की। मुख्य रूप से सिविल और संवैधानिक विधि पक्षों पर वकालत की। 17.7.1975 को आंध्र प्रदेश के उच्च न्यायालय में 2 वर्षों के लिए अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किए गए। 28.1.1978 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए गए। 16.4.1990 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये। 7.10.1991 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किये गये। 13.3.1997 को सेवानिवृत्त हुये। वर्तमान पता: प्लॉट नंबर 301, रोड नंबर 25, जुबली हिल्स, हैदराबाद। टेलीफोन नंबर (घर) 55583300 और 23548544