न्यायमूर्ति डी एन ओझा

न्यायमूर्ति श्री नारायण दत्त ओझा का जन्म 19 जनवरी, 1926 को जिला प्रतापगढ़ (उ.प्र.) में हुआ। उन्होंने 1939 में दारागंज हाई स्कूल, इलाहाबाद से हाई स्कूल परीक्षा और माध्यमिक परीक्षा के.पी. इंटरमीडिएट कॉलेज इलाहाबाद से 1941 में उत्तीर्ण किया। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 1943 में बी.ए. और 1945 में एल.एल.बी. किया। 15 जून, 1948 को सावित्री देवी से इनका विवाह हुआ। कुछ वर्षों तक ये इलाहाबाद की जिला अदालतों में अधिवकता के रूप में काम किये। 20 दिसंबर, 1951 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में ये अधिवक्ता के रूप में नामांकित किए गए। उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दीवानी और संवैधानिक मामलों का संचालन किया। 3 सितंबर, 1971 को ये इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश और 12 दिसंबर, 1972 को उसी उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए गए। 18 अगस्त, 1986 से 30 सितंबर, 1986 तक ये इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य कार्यवाहक न्यायाधीश थे। 8 जनवरी, 1987 को ये मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए। 1 दिसंबर, 1987 से 29 दिसंबर, 1987 तक ये मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्य किये और उसके बाद मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किए। 18 जनवरी, 1988 को ये सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किए गए। 18.1.1991 को ये सेवानिवृत्त हुये। न्यायमूर्ति श्री एन.डी. ओझा एडी-6, एकांकी कुंज एडीए कॉलोनी, म्योर रोड इलाहाबाद-211001.(उ.प्र.) फोन – 2622113, 26224025।