प्रेस विज्ञप्ति – 12.06.2025
भारत का सर्वोच्च न्यायालय
दिनांक: 12.06.2025
प्रेस विज्ञप्ति
भारत के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों ने रजिस्ट्री के अधिकारियों के साथ मिलकर आज अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्य न्यायाधीश ने अहमदाबाद के बी.जे. मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों के प्रति भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा, “इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। ईश्वर करे कि उन्हें अपने प्रियजनों के समर्थन से शक्ति और सांत्वना मिले।”
पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
*****
HS