न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी

- 10 जून 1960 को पाटन, उत्तरी गुजरात में जन्मीं।
- उनकी स्कूली शिक्षा विभिन्न स्थानों पर हुई क्योंकि उनके पिता की न्यायिक सेवा स्थानान्तरणीय थी।
- एम.एस. यूनिवर्सिटी, वडोदरा से बी.कॉम.-एल.एल.बी. की पढ़ाई की।
- लगभग दस वर्षों तक गुजरात उच्च न्यायालय में सिविल और संवैधानिक पक्ष पर वकील के रूप में वकालत की।
- 10 जुलाई 1995 को सीधे अहमदाबाद में नगर सिविल और सत्र न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त की गईं।
- यह एक सुखद संयोग था कि जब उनकी नियुक्ति हुई थी तब उनके पिता पहले से ही नगर सिविल और सत्र न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।
- लिम्का बुक ऑफ़ इंडियन रिकॉर्ड्स ने अपने 1996 संस्करण में यह प्रविष्टि दर्ज की है कि “पिता-पुत्री एक ही न्यायालय में न्यायाधीश हैं”।
- उच्च न्यायालय में निबंधक- सतर्कता, गुजरात सरकार में विधि सचिव, केंद्रिय अन्वेषण ब्यूरो न्यायालय न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश – सीरियल बम विस्फोट मामले आदि जैसे विभिन्न पदों पर कार्य किया।
- 17 फ़रवरी 2011 को गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।
- राजस्थान उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया, जहाँ उन्होंने जून 2011 से जयपुर बेंच में कार्य किया, जब तक कि उन्हें फ़रवरी 2016 में गुजरात के मूल उच्च न्यायालय में वापस नहीं भेज दिया गया।
- तब से वह गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थीं, जब तक कि उन्हें 31 अगस्त, 2021 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत नहीं किया गया।
- 09 जून, 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति नियत है।