बंद करे

    न्यायमूर्ति जस्ती चेलमेश्वर

    chelameswar

    23 जून, 1953 को भारत के आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मोव्या मंडल के पेद्दा मुत्तेवी में जन्म। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बारहवीं कक्षा तक कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम के हिंदू हाई स्कूल में हुई और मद्रास लोयोला कॉलेज से विज्ञान (भौतिकी) में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 1976 में आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

    वर्ष 1995 में वरिष्ठ वकील के रूप में नामित किया गया। 13.10.1995 को अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया।
    23.06.1997 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 17.05.1999 से न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। 03.05.2007 को गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत। केरल उच्च न्यायालय में स्थानांतरित हुए और 17.03.2010 को केरल के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
    10 अक्टूबर, 2011 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत। 22.06.2018 को सेवानिवृत्त हुए

    Vani

    Ask

     SuSahayak  v1.0
    AI Assistant Powered by VANI
    home