बंद करे

    न्यायमूर्ति आर.सी. लाहोटी

    lahoti

    लाहोटी, रमेश चंद्र, बी.कॉम., एलएल.बी. जन्म 1-11-1940। 1960 में जिला गुना में बार में शामिल हुये और 1962 में एक अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुये। अप्रैल, 1977 में, बार से सीधे राज्य उच्च न्यायिक सेवा में भर्ती हुये और जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुये। एक वर्ष तक जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्य करने के बाद, उन्होंने मई 1978 में इस्तीफा दे दिया और मुख्य रूप से उच्च न्यायालय में वकालत हेतु बार में वापस आ गये। 3.5.1988 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किये गये और 4.8.1989 को स्थायी न्यायाधीश बनाये गये। 7.2.94 को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरण। 9.12.1998 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुये। 01-06-2004 (पूर्वाह्न) को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 01.11.2005 को सेवानिवृत्त हुये।