बंद करे

    न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू

    hldattu

    जन्म 03.12.1950 को हुआ। 23.10.1975 को अधिवक्ता के रूप में नामांकित। सिविल, आपराधिक, संवैधानिक और कराधान मामले में बैंगलोर में वकालत की। 1983 से 1990 तक बिक्री कर विभाग हेतु उच्च न्यायालय के सरकारी अधिवक्ता, 1990 से 1993 तक सरकारी अधिवक्ता, 1992 से 1993 तक आयकर विभाग के लिए स्थायी अधिवक्ता और 1993 से 1995 तक आयकर विभाग हेतु वरिष्ठ स्थायी अधिवक्ता के रूप में कार्य किया। 18.12.1995 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति। 12.02.2007 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 18.05.2007 को केरल उच्च न्यायालय में स्थानांतरित और कार्यालय का कार्यभार ग्रहण किया 17.12.2008 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 28.09.2014 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया, 02.12.2015(पूर्वाह्न) को सेवानिवृत्त हुये।

    Vani

    Ask

     SuSahayak  v1.0
    AI Assistant Powered by VANI
    home