न्यायमूर्ति एस.पी. भरूचा

भरुचा, सैम पिरोज, बी.एस.सी., एल.एल.बी., 6 मई, 1937 को जन्मे। 28 जुलाई, 1960 को बॉम्बे उच्च न्यायालय के एक अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुये। मुख्य रूप से बॉम्बे उच्च न्यायालय के मूल पक्ष में वकालत की। सर्वोच्च न्यायालय में भी पेश हुये। 19 सितंबर, 1977 को बॉम्बे उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश और 3 अप्रैल, 1978 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुये। 1-11-91 तक कर्नाटक उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुये। 1-7-92 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किये गये। 01.11.2001(पूर्वाहन) को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किये गये। 6-5-2002 को सेवानिवृत्त हुये।