बंद करे

    न्यायमूर्ति के.जी. बालाकृष्णन

    bkgopi

    बालाकृष्णन, कोनाकुप्पकातिल गोपीनाथन, बी.एससी., एलएल.एम का जन्म 12-05-1945 को हुआ। 16-03-1968 को केरल बार काउंसिल के अधिवक्ता के रूप में नामांकित। एर्नाकुलम में सिविल और आपराधिक दोनों पक्षों पर वकालत की। 10-01-1973 को केरल न्यायिक सेवा में मुंसिफ के रूप में नियुक्त किया गया और बाद में सेवा से इस्तीफा दे दिया और केरल उच्च न्यायालय में एक अधिवक्ता के रूप में वकालत पुनः शुरू की। 26-09-1985 को – केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किये गये। 24-11-1997 को गुजरात उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया। 16-07-1998 को गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने और उन्हें मद्रास उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया और 09-09-1999 को वहां मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला। 08-06-2000 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। 14.01.2007 की पूर्वाह्न में भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किये गये। 12.5.2010 को सेवानिवृत्त हुये।