न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी

माननीय न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी का जन्म 29 जून, 1961 को एक छोटे से कस्बे जौरा, ज़िला मुरैना (म.प्र.) में हुआ था। उन्होंने 1982 में कला में स्नातक किया और 1985 में एल.एल.बी. उत्तीर्ण की और 1991 में एल.एल.एम. की शिक्षा पूरी की। वह 22 नवंबर 1985 को मध्य प्रदेश की स्टेट बार काउंसिल में एक अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए और सिविल, आपराधिक, संवैधानिक, सेवा और कर मामलों में वकालत की। माननीय न्यायमूर्ति मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के निर्वाचित सदस्य थे।
25 नवंबर 2005 को उन्हें मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अपर न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और 25 नवंबर 2008 को उन्हें माननीय न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। माननीय न्यायमूर्ति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के प्रशासन की बेहतरी से संबंधित विभिन्न समितियों का हिस्सा थे और 06 अक्टूबर, 2019 तक वे अपने पदों पर बने रहे।
माननीय न्यायमूर्ति को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया और 07 अक्टूबर, 2019 को पदभार ग्रहण किया। माननीय न्यायमूर्ति नव स्थापित आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पहले मुख्य न्यायमूर्ति थे।
06 जनवरी, 2021 को माननीय न्यायमूर्ति को सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया।
माननीय न्यायमूर्ति ने 31 अगस्त, 2021 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।