बंद करे

    न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर

    tsthakur

    04 जनवरी, 1952 को जन्मे। वह अक्टूबर, 1972 में एक वकील के रूप में नामांकित हुये और अपने पिता स्वर्गीय श्री डी. डी. ठाकुर, जो एक प्रमुख वकील थे और बाद में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने, के चैंबर में शामिल हुये। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उच्च न्यायालय में सिविल, आपराधिक, संवैधानिक, कराधान और सेवा मामलों की वकालत की। वर्ष 1990 में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया। 16 फरवरी, 1994 को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और मार्च, 1994 में कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया। सितंबर, 1995 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। जुलाई 2004 में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया। 09.04.2008 को दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और 11 अगस्त 2008 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुये और 17.11.2009 को कार्यभार ग्रहण किया। 03.12.2015 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 04 जनवरी, 2017 (पूर्वाहन) को सेवानिवृत्त हुये।