बंद करे

    न्यायमूर्ति श्री दीपक मिश्रा

    dipakmishra

    माननीय न्यायाधीश का जन्म 03 अक्टूबर, 1953 को हुआ था। उन्हें 14 फरवरी, 1977 को एक अधिवक्ता के रूप में नामांकित किया गया था और उन्होंने उड़ीसा उच्च न्यायालय और सेवा न्यायाधिकरण में संवैधानिक, सिविल, आपराधिक, राजस्व, सेवा और बिक्री कर मामलों में वकालत की। उन्हें 17 जनवरी, 1996 को उड़ीसा उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और 03 मार्च, 1997 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया। वह 19 दिसंबर, 1997 को स्थायी न्यायाधीश बने। 23 दिसंबर, 2009 को पटना उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति मिश्रा ने मुख्य न्यायाधीश के पद का कार्यभार संभाला और 24 मई, 2010 को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद का कार्यभार संभाला। दिनांक 10.10.2011 से भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुये।

    28.08.2017 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

    2 अक्टूबर 2018 को सेवानिवृत्त हुये।