बंद करे

    न्यायमूर्ति सी.टी. रवि कुमार

    ravi kumar

    न्यायमूर्ति सी.टी. रविकुमार का जन्म 06.01.1960 को केरल के पीरमाडु में हुआ था। उन्होंने बिशप मूर कॉलेज, मवेलिकारा से प्राणी विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और गर्वन्मेंट लॉ कॉलेज, कालीकट से एल.एल.बी. की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 12.07.1986 को बार काउंसिल ऑफ़ केरल में एक अधिवक्ता के रूप में नामांकन किया, मावेलिकारा न्यायालयों में अपनी वकालत शुरू की और बाद में केरल उच्च न्यायालय में स्थानांतरित हो गए। 1996 से 2001 तक सरकारी प्लीडर के रूप में कार्य किया और 2006 में वरिष्ठ सरकारी प्लीडर के रूप में नियुक्त हुए और बाद में केरल उच्च न्यायालय में विशेष सरकारी प्लीडर के रूप में नियुक्त हुए। उन्हें 05.01.2009 को केरल उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 15.12.2010 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। केरल उच्च न्यायालय में केरल न्यायिक अकादमी के अध्यक्ष और केरल राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 31.08.2021 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

    Vani

    Ask

     SuSahayak  v1.0
    AI Assistant Powered by VANI
    home