बंद करे

    न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया

    सुधांशु धूलिया

    न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया का जन्म 10 अगस्त, 1960 को हुआ था।

    उन्होंने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा देहरादून, इलाहाबाद और लखनऊ से की। और वर्ष 1981 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 1983 में आधुनिक इतिहास में स्नातकोत्तर और वर्ष 1986 में एल.ए.लबी. की शिक्षा पूरी की।

    प्रारंभ में उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के समक्ष सिविल और संवैधानिक पक्ष पर वकालत की।

    बाद में उन्होंने अपनी वकालत को उत्तराखंड राज्य के नव निर्मित उच्च न्यायालय, नैनीताल में स्थानांतरित कर दिया। जून, 2004 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित हुए।

    01 नवंबर, 2008 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए।

    10.01.2021 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति के रूप में शपथ ली।

    सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए और 09 मई, 2022 को कार्यभार ग्रहण किया।

    Vani

    Ask

     SuSahayak  v1.0
    AI Assistant Powered by VANI
    home