डॉ. न्यायमूर्ति अरिजीत पसायत

न्यायमूर्ति डॉ. अरिजीत पसायत, जन्म 10.5.1944। 10.10.1968 को एक अधिवक्ता के रूप में नामांकित। कराधान, वाणिज्यिक और संवैधानिक मामलों में वकालत की। चार्टर्ड अकाउंटेंसी में आर्टिकलशिप पूरी की और इंटरमीडिएट चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा उत्तीर्ण की। 20.3.89 को उड़ीसा उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किये गये। 20 सितंबर, 1999 को केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुये। 10 मई, 2000 को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुये। 19-10-2001 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुये। 10-05-2009 (पूर्वाहन) को सेवानिवृत्त हुये।