न्यायमूर्ति अशोक भूषण

5 जुलाई, 1956 को जौनपुर (जिला), उत्तर प्रदेश में स्वर्गीय श्री चंद्रमा प्रसाद श्रीवास्तव और श्रीमती कलावती श्रीवास्तव के घर जन्मे। वर्ष 1975 में कला में स्नातक, वर्ष 1979 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में कानून की उपाधि प्राप्त की।
- 6 अप्रैल, 1979 को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में एक अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुये। इसके बाद,खंडपीठ में पदोन्नति तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सिविल और मूल पक्ष पर वकालत शुरू किया।
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय, राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड और कई नगर निगम बोर्डों, बैंकों और शिक्षा संस्थानों के स्थायी अधिवक्ता के रूप में काम किया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए। 24 अप्रैल, 2001 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुये। उन्होंने उच्च न्यायिक सेवा समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और कई अन्य समितियों का नेतृत्व किया।
- 10.07.2014 को केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली, और 01.08.2014 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला। 26.03.2015 को मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
- 13 मई, 2016 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।