बंद करे

    माननीय श्री न्यायमूर्ति बहारुल इस्लाम

    48_bislam

    न्यायमूर्ति बहरूल इस्लाम, एम.ए., एल.एल.बी., जन्म तिथि: 1 मार्च, 1918 गुर्डोन हाई स्कूल, नलबाड़ी, जिला कामरूप, असम, कॉटन कॉलेज, गौहाटी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। 1951 में असम उच्च न्यायालय के एक अधिवक्ता के रूप में और 1958 में सर्वोच्च न्यायालय के एक अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुये। 1962 में राज्यसभा के लिए चुने गए और 1968 में दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए। सर्वोच्च न्यायालय और असम उच्च न्यायालय दोनों में वकालत की। 20 जनवरी, 1972 (ए.एन.) को तत्कालीन असम और नागालैंड उच्च न्यायालय (अब गौहाटी उच्च न्यायालय) के न्यायाधीश नियुक्त किये गये। 11.3.1979 को गौहाटी उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये। 7.7.1979 को गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किये गये। 1 मार्च, 1980 को सेवानिवृत्त हुये। 4.12.1980 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त हुये। 1.3.1983 को सेवानिवृत्त हुये।