बंद करे

    माननीय श्री न्यायमूर्ति ए.डी.कोशल

    adkoshal

    माननीय न्यायमूर्ति श्री ए.डी. कौशल का जन्म 7 मार्च, 1917 को तत्कालीन मलेरकोटला राज्य (अब पंजाब राज्य के संगरूर जिले में) स्थित अहमदगढ़ में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा एस.डी.एस.ई. हाई स्कूल, पटियाला और पब्लिक हाई स्कूल, अहमदगढ़ में हुई थी, जहाँ से उन्होंने 1930 में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। एफ.एससी. (नॉन-मेडिकल) की परीक्षा फॉर्मन क्रिश्चियन कॉलेज लाहौर से उत्तीर्ण की और दो साल बाद गवर्नमेंट कॉलेज, लुधियाना से कला की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 1936 में लॉ कॉलेज, लाहौर से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उसी वर्ष उन्होंने लुधियाना में अधिवक्ता के रूप में वकालत करना शुरू किया। 1939 में वह मलेरकोटला उच्च न्यायालय में अधिवक्ता बन गए, जहाँ उन्होंने 1945 तक वकालत की और उसी वर्ष उन्होंने लुधियाना में फिर से वकालत शुरू की। 1948 में पंजाब उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुये और पहली फरवरी, 1960 तक लुधियाना में वकालत की। 2 फरवरी, 1960 को वे फिरोजपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त हुये। अमृतसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित हुये, वहाँ ये 13 मार्च, 1961 से 9 जुलाई, 1966 तक इस पद पर कार्यरत रहे। 10 जुलाई, 1966 से 31 अक्टूबर, 1966 तक पंजाब में और 1 नवंबर 1966 से 18 जून 1967 तक हरियाणा के विधिक परामर्शी और सरकार के सचिव के रूप में कार्य किया , जब उन्हें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया, जिस पद पर वे 28 मई, 1968 तक रहे, जब उन्हें खंडपीठ में पदोन्नत किया गया। 27 जून, 1976 तक पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्य किया, जब उनका स्थानांतरण मद्रास हो गया। 5 जुलाई, 1976 से 31 जुलाई, 1977 तक मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत रहे। चंडीगढ़ में अपने पुनः स्थानांतरण पर, 8 अगस्त, 1977 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया। 1 नवंबर, 1977 को उस न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुये और 17 जुलाई, 1978 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुये। 6 मार्च, 1982 को सेवानिवृत्त हुये। माननीय न्यायमूर्ति श्री ए.डी. कौशल बी-1/1314, आनंद भवन, पुरानी अदालत सिविल लाइंस के सामने, लुधियाना-14100। (पंजाब) फ़ोन 2448539।

    Vani

    Ask

     SuSahayak  v1.0
    AI Assistant Powered by VANI
    home