बंद करे

    न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे

    amsapre

    28 अगस्त, 1954 को जन्में। 21 जनवरी, 1978 को अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुये। मध्य प्रदेश के जबलपुर उच्च न्यायालय में सिविल, संवैधानिक और श्रम पक्षों पर वकालत किया। 25 अक्टूबर 1999 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 24 अक्टूबर 2001 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुये। राजस्थान उच्च न्यायालय में स्थानांतरित हुये और 11 फरवरी 2010 को प्रिंसिपल सीट जोधपुर में कार्यभार ग्रहण किया। 23 अप्रैल, 2012 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में स्थानांतरित हुये और पदभार ग्रहण किया। मुख्य न्यायाधीश के रूप में मणिपुर के उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया और 23 मार्च, 2013 को मणिपुर के उच्च न्यायालय के पहले मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। गौहाटी उच्च न्यायालय, गुवाहाटी के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया। और 19 अक्टूबर 2013 को कार्यभार ग्रहण किया। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुये और 13 अगस्त 2014 को कार्यभार ग्रहण किया।

    • 27 अगस्त, 2019 को सेवानिवृत्त हुये।
    Vani

    Ask

     SuSahayak  v1.0
    AI Assistant Powered by VANI
    home