बंद करे

    माननीय श्री न्यायमूर्ति डी जी पालेकर

    28_dgpalekar

    माननीय न्यायमूर्ति पालेकर, देवीदास गणपत, बी.ए., एल.एल.बी. का जन्म 4 सितंबर, 1909 को उत्तरी कनारा जिले में हुआ था; और गवर्नमेंट हाई स्कूल, कारवार, एलफिंस्टन कॉलेज और गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, बॉम्बे से शिक्षा प्राप्त की। 2 फ़रवरी 1934 को बॉम्बे उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुये। उसी उच्च न्यायालय के अपीलीय पक्ष में सिविल और आपराधिक दोनों तरह के मामलों में वकालत की। 9 जून 1939 को सिविल न्यायाधीश, कनिष्ठ श्रेणी के रूप में बॉम्बे न्यायिक सेवा में शामिल हुये। सितंबर, 1949 में सहायक न्यायाधीश और सहायक सत्र न्यायाधीश बने। 1954 से 1956 तक राज्य सरकार के विधि विभाग में उप सचिव रहे। अगस्त, 1956 से सितम्बर, 1958 तक ज़िला न्यायाधीश रहे। अक्टूबर, 1958 से बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त निबंधक के रूप में नियुक्त हुये और 15 जनवरी 1959 को उसी उच्च न्यायालय के निबंधक बने। 14 अक्टूबर 1961 से दो वर्ष के लिए बॉम्बे में उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए। 27 अगस्त 1962 को स्थायी न्यायाधीश बने। 19 जुलाई 1971 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुये।

    Vani

    Ask

     SuSahayak  v1.0
    AI Assistant Powered by VANI
    home