न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी

- 15 मई 1958 को उदयपुर (राजस्थान) में जन्म।
- अधिवक्ताओं के वंश से हैं – दादा स्वर्गीय श्री जगन्नाथ कहल्या मुख्य रूप से बेगूंन, जिला चित्तौड़गढ़ में वकालत करते थे और पिता स्वर्गीय श्री आर.सी. माहेश्वरी जोधपुर में एक प्रसिद्ध सिविल पक्ष के अधिवक्ता थे।
- वर्ष 1977 में महाराजा कॉलेज, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से भौतिकी में बीएससी (ऑनर्स) और जोधपुर विश्वविद्यालय से वर्ष 1980 में एलएलबी पूरा किया। 08 मार्च, 1981 को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में एक अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुये।
- राजस्थान उच्च न्यायालय और उसके अधीनस्थ न्यायालयों के समक्ष मूल और अपीलीय पक्षों पर वकालत किया। मुख्य रूप से नागरिक और संवैधानिक मामलों का निपटान किये जाते थे। राजस्थान सरकार के राजस्व और उत्पाद शुल्क विभागों के साथ-साथ कई स्थानीय निकायों और निगमों के लिए अधिवक्ता के रूप में कार्य किया। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की विभिन्न अनुशासनात्मक समितियों में सहयोजित सदस्य भी रहे थे।
- 2 सितंबर, 2004 को राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी के अध्यक्ष और राजस्थान उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश के रूप में कार्य किया।
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित हुये और 19 जुलाई, 2014 को शपथ ली। 3 मार्च, 2015 से लखनऊ उच्च न्यायालय में वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में कार्य किया।
- 24 फरवरी 2016 को मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में और फिर 12 फरवरी 2018 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
- 18 जनवरी, 2019 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।