बंद करे

    न्यायमूर्ति अनिल आर. दवे

    158_anilrdave

    19.11.1951 को जन्मे । बी.कॉम., एल.एल.एम., ए.सी.ए. (चार्टर्ड अकाउंटेंट) किया। एलएलएम, अध्ययन के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के प्राप्तकर्ता थे । 25.07.1976 को एक अधिवक्ता के रूप में नामांकित।श्रम कानूनों और सेवा मामलों के तहत उत्पन्न होने वाले मामलों के संचालन के लिए अप्रैल, 1986 से अगस्त, 1994 तक गुजरात उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता , गुजरात उच्च न्यायालय थे। गुजरात लोक सेवा आयोग, जीईईआर जैसे कई वैधानिक निकायों और कई जिला पंचायतों के लिए उच्च न्यायालय के समक्ष पेश हुये। 1976 से सितंबर 1995 तक सर एल.ए. शाह लॉ कॉलेज में अंशकालिक व्याख्याता रहे। छात्रों को एलएलएम भी पढ़ाया। 18.09.1995 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में गुजरात उच्च न्यायालय की खंडपीठ में पदोन्नत किए गए और 18.06.1997 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में पुष्टि की गई। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुये और 07.01.2008 एफ.एन. को कार्यभार ग्रहण किया। अंतर्राष्ट्रीय वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र (आईसीएडीआर), क्षेत्रीय केंद्र, हैदराबाद के सलाहकार परिषद के संरक्षक और अध्यक्ष थे। NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद के कुलाधिपति थे। 11.02.2010 को बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद ग्रहण किया। 30.04.2010 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। 18.11.2016 एफ.एन को सेवानिवृत्त हुये।

    Vani

    Ask

     SuSahayak  v1.0
    AI Assistant Powered by VANI
    home