बंद करे

    न्यायमूर्ति आफताब आलम

    141_aftabalam

    न्यायमूर्ति आफताब आलम का जन्म 19 अप्रैल, 1948 को पटना में हुआ था जहाँ उन्होंने अपनी स्कूल और कॉलेज की शिक्षा पूरी की। 27.03.1973 को एक अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुये। उन्होंने मुख्य रूप से श्रम, सेवा और संवैधानिक कानून मामलों में पटना उच्च न्यायालय में वकालत किया। 7 सितंबर, 1981 से 6 सितंबर, 1985 तक पटना उच्च न्यायालय में अतिरिक्त केंद्र सरकार के स्थायी अधिवक्ता के रूप में काम किया। उन्हें 1 फरवरी, 1984 को अपेक्षाकृत कम उम्र में पटना उच्च न्यायालय द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था। उन्हें 27 जुलाई, 1990 को पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

    जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उन्हें 06.06.2007 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। उन्हें सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत किया गया और 12.11.2007 को पदभार ग्रहण किया। कानून के अलावा, न्यायमूर्ति आलम को शास्त्रीय उर्दू और फ़ारसी कविता और सूफीवाद में अध्ययन करने में गहरी रुचि हैं। 18 अप्रैल, 2013 (F.N.) को सेवानिवृत्त हुये।

    Vani

    Ask

     SuSahayak  v1.0
    AI Assistant Powered by VANI
    home