बंद करे

    न्यायमूर्ति सिरिएक जोसेफ

    cjoseph

    सिरिएक जोसेफ, बी.एससी. बी.एल., 28 जनवरी, 1947 को केरल राज्य के कोट्टायम जिले के कैपुझा में जन्म हुआ। सेंट मार्गरेट्स यू.पी. स्कूल, कैपुझा; सेंट जॉर्ज हाई स्कूल, कैपुझा; सेंट थॉमस कॉलेज, पलाई; सेंट बर्चमैन्स कॉलेज, चंगनाचेरी और लॉ कॉलेज, तिरुवनंतपुरम में अध्ययन किया। 12 अक्टूबर, 1968 को एक अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुये। कोट्टायम में जिला न्यायालय और एर्नाकुलम में केरल उच्च न्यायालय में अभ्यास किया। 1976 से 1979 तक उच्च न्यायालय के सरकारी अधिवक्ता के रूप में और 1979 से 1987 तक उच्च न्यायालय में संपर्क अधिकारी और वरिष्ठ सरकारी अधिवक्ता के रूप में कार्य किया। 6 जुलाई, 1991 से 5 जुलाई, 1994 तक केरल राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में कार्य किया। 6 जुलाई, 1994 से केरल उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरण पर, 5 अगस्त, 1994 को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। 24 सितंबर, 2001 से वापस केरल उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया। 20 मार्च, 2005 से उत्तरांचल (अब उत्तराखंड) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरण पर, 7 जनवरी, 2006 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति पर, 7 जुलाई, 2008 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। श्रीमती बीबी. से विवाह हुआ। इनके चार बच्चे थे। 28 जनवरी 2012 को सेवानिवृत्त (पूर्वाह्न) हुये।

    Vani

    Ask

     SuSahayak  v1.0
    AI Assistant Powered by VANI
    home