न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी

बी. सुदर्शन रेड्डी, बी.ए., एल.एल.बी., का जन्म 8 जुलाई, 1946 को हुआ था। उन्हें 27 दिसंबर, 1971 को बार काउंसिल ऑफ आंध्र प्रदेश के साथ हैदराबाद में अधिवक्ता के रूप में नामांकित किया गया था। उन्होंने आंध्र प्रदेश के उच्च न्यायालय में रिट और सिविल मामलों में वकालत किया है। । उन्होंने 1988-90 के दौरान उच्च न्यायालय में सरकारी अधिवक्ता के रूप में काम किया। उन्होंने 1990 के दौरान 6 महीने की अवधि के लिए केंद्र सरकार के लिए अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता के रूप में भी काम किया। उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय के लिए कानूनी सलाहकार और स्थायी अधिवक्ता के रूप में काम किया। उन्हें 2 मई, 1995 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 05.12.2005 को गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 12.01.2007 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए । 8.7.2011 (पूर्वाह्न) को सेवानिवृत्त हुये।