बंद करे

    न्यायमूर्ति ए.के.माथुर

    122_akmathur

    श्री न्यायमूर्ति अशोक कुमार माथुर, एम.ए. एल.एल.बी. का जन्म 7 अगस्त, 1943 को हुआ। उन्हें 20 अक्टूबर, 1967 को राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के रूप में नामांकित किया गया। उन्हें 2 अगस्त, 1969 को सहायक सरकारी अधिवक्ता और उप सरकारी अधिवक्ता और 31 जनवरी, 1977 से 12 जुलाई, 1978 तक जोधपुर के सरकारी अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया। 1981 में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त हुये। उन्हें 13 जुलाई 1985 को अतिरिक्त न्यायाधीश और 23 जुलाई 1986 को राजस्थान उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 18 फरवरी 1994 को उनका स्थानांतरण मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में कर दिया गया। 3 फरवरी 1996 को उन्हें मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति के रूप में नियुक्त किया गया। 22 दिसंबर 1999 को कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया। 7 जून, 2004 को उन्हें भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। 7 अगस्त, 2008 (पूर्वाहन) को सेवानिवृत्त हुये।

    Vani

    Ask

     SuSahayak  v1.0
    AI Assistant Powered by VANI
    home