बंद करे

    न्यायमूर्ति बी.पी. सिंह

    114_bpsingh

    न्यायमूर्ति बी.पी सिंह., बी.ए. (ऑनर्स), एल.एल. बी. जन्म तिथि: 09.07.1942 । 4 अक्टूबर, 1963 को अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुये। भारत के सर्वोच्च न्यायालय में सिविल, आपराधिक और संवैधानिक मामलों में वकालत की। 09.03.1987 को पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किये गये। 09.04.1990 को कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरित। 09.09.1991 को कर्नाटक उच्च न्यायालय से पटना उच्च न्यायालय में पुनः स्थानांतरित। 31.03.2000 को बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किये गये। 14.12.2001 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया, 08/07/2007 (पूर्वाह्न) को सेवानिवृत्त हुये।