न्यायमूर्ति विक्रम नाथ

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ का जन्म 24 सितंबर 1962 को हुआ था।
उन्हें 30 मार्च 1987 को बार काउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश में नामांकित किया गया था।
24 सितंबर 2004 को उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अपर न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।
उन्होंने 27 फ़रवरी 2006 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
उन्हें 10 सितंबर 2019 को गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति के रूप में पदोन्नत किया गया।
उन्हें 31 अगस्त 2021 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।
वह 23 सितंबर 2027 को पद छोड़ेंगे।
वह यू-ट्यूब चैनल पर न्यायालय कार्यवाहियों का सीधा प्रसारण करने वाले भारत के किसी उच्च न्यायालय के पहले मुख्य न्यायमूर्ति हैं।